Pradhanmantri Svanidhi Yojana 2026: Bina Guarantee Loan, ₹50,000 Tak Loan Aur Cashback
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भारत सरकार की एक खास लोन स्कीम है। यह स्कीम शहरों में रहने वाले लोगों जैसे कि सड़क पर ठेला लगाने वाला या सड़क पर छोटा-मोटा धंधा करने वाले लोगों के लिए शुरू की गई है। इस स्कीम में छोटे कारोबारियों को बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है। इस पैसे से वह अपना नया कारोबार शुरू कर सकते हैं या अपने छोटे कारोबार को बड़ा कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का मकसद (Objective)
सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले और सड़क पर ठेला लगाने वाले लोगों को बिना किसी गारंटी के लोन देना।
छोटे कारोबार वाले लोगों को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद करना।
लोन का पैसा समय पर लौटाने वाले को ब्याज में छूट देना।
ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना और कैशबैक देना।
छोटे कारोबारियों को बैंक और पैसों की सुविधाओं से जोड़ना।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की अहम तारीखें (Important Dates)
- योजना शुरू होने की तारीख: 1 जून 2020
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 जून 2020 से
- आवेदन की आखिरी तारीख: फिलहाल योजना चालू है, सरकार जरूरत के हिसाब से तारीख बढ़ा सकती है।
- लोन की अवधि: हर लोन के लिए ज्यादा से ज्यादा 12 महीने में पैसा वापस करना होता है।
- नोट: यह योजना अभी भी चालू है, इसलिए योग्य स्ट्रीट वेंडर सरकार के नियमों के मुताबिक अभी भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए अहलियत (Eligibility)
- शहर में रहने या ठेला लगाकर कारोबार करने वाला होना चाहिए।
- अर्बन लोकल बॉडी (ULB) से मिला हुआ वेंडर आईडी या सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- आधार कार्ड और आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- एक्टिव बैंक अकाउंट होना जरूरी है।
- किसी सरकारी लोन का पैसा बाकी नहीं होना चाहिए।
- कारोबार 24 मार्च 2020 से चालू होना चाहिए या उससे पहले का होना चाहिए।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से फायदे (Benefits)
बिना गारंटी लोन: स्ट्रीट वेंडर्स को कोई जमानत दिए बिना ही लोन दिया जाता है।
15,000 से 50,000 तक लोन दिया जाता है।
पहला लोन: 15,000 का मिलता है।
दूसरा लोन: 25,000 समय पर पेमेंट करने के बाद मिलता है।
तीसरा लोन: 50,000 दूसरा लोन समय पर चुकाने के बाद दिया जाता है।
7% ब्याज सब्सिडी: समय पर EMI भरने के बाद सालाना ब्याज की सब्सिडी सीधे बैंक अकाउंट में दी जाती है।
डिजिटल लेन-देन पर कैशबैक: डिजिटल पेमेंट UPI, QR आदि करने पर महीने का ₹100 तक कैशबैक मिलता है।
बैंकिंग से जुड़ाव: छोटे कारोबारियों को बैंक के आम सिस्टम से जोड़ा जाता है, जिससे आगे चलकर बड़ा लोन लेने में सहूलत हो।
खुदमुख्तारी को बढ़ावा: योजना छोटे कारोबारियों को पैसों के मामले में मजबूत बनाकर खुदमुख्तार बनने में मदद करती है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
| ✓आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक) | |
| ✓सक्रिय मोबाइल नंबर | |
| ✓बैंक पासबुक / बैंक खाता विवरण | |
| ✓वेंडर आईडी कार्ड (ULB द्वारा जारी) | |
| ✓शहरी निकाय द्वारा जारी सर्टिफिकेट या Letter of Recommendation (LoR) | |
| ✓पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो) |
Important Links
| Apply Online | First Loan |
| Apply Online | Second Loan |
| Apply Online | Third Loan |
| Application Status | Check Status |
| PM SVANidhi Application Form | Download Common Loan Application Form |
| PM SVANidhi Scheme Guidelines | Check New Guideline |