Ayushman Yojana Alert 2026: 70+ Buzurgon Ko Milega ₹5 Lakh Tak Free Ilaaj
आयुष्मान योजना अलर्ट 2026
क्या आप लोगों के घर में भी मां-बाप, दादा-दादी या कोई और फैमिली मेंबर है, जिसकी उम्र 70 साल से ज्यादा है? अगर है, तो यह जानकारी आप लोगों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।
अक्सर किसी भी घर में बुजुर्ग लोगों को दिल की बीमारी, कैंसर या ऑपरेशन का खर्च किसी भी खुशहाल फैमिली को कर्ज में डुबा देता है। पहले आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat PM-JAY) का फायदा सिर्फ BPL, राशन कार्ड होल्डर या गरीब फैमिली को ही मिलता था, लेकिन अब सरकार ने 2026 में बड़ा कदम उठाया है और एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।
नया रूल: 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस और मुफ्त इलाज मिलेगा। सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि आपके घर में इनकम कितनी भी हो, कोई फर्क नहीं पड़ता।
अमीर हो या गरीब, हर बुजुर्ग का इलाज फ्री में होगा। आइए आयुष्मान 70+ योजना के रूल, 5 लाख के टॉप-अप और कार्ड बनवाने का तरीका डिटेल में जानते हैं।
अमीर हो या गरीब, इनकम का कोई रूल नहीं
इस योजना की बड़ी खास बात यह है कि इसमें गरीबी रेखा (BPL) या राशन कार्ड की जरूरत नहीं है।
अगर आप लोगों के भी मां-बाप या दादा-दादी की उम्र आधार कार्ड में 70 साल या उससे ज्यादा हो गई है, तो उनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है। चाहे आप अमीर हों या गरीब, सरकार उम्र के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाकर देगी।
इस कार्ड के तहत अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का कवर मिल सकता है।
5 लाख तक का टॉप-अप: अगर पहले से कार्ड हो तो क्या होगा?
मान लीजिए कि आपकी फैमिली का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, तो पूरी फैमिली को 5 लाख तक का कवर मिलता है और इसके अलावा इसमें 70 साल या 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग भी हैं।
नया रूल: 70+ बुजुर्गों के लिए अब फैमिली के 5 लाख के अलावा अलग से 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर मिलेगा।
यानी अगर बुजुर्ग के इलाज में 4 लाख रुपये खर्च हो गए हैं, तो उन्हें अलग से 5 लाख रुपये का कवर मिल सकता है।
फैमिली के बच्चों और जवानों के लिए 5 लाख रुपये का कवर अलग रहेगा।
बुजुर्गों के लिए अलग कलर का नया आयुष्मान कार्ड मिलेगा।
क्या सरकारी पेंशन या प्राइवेट इंश्योरेंस वालों को भी फायदा मिलेगा?
कई बुजुर्गों के पास CGHS (Central Government Health Scheme), ECHS (Army) या प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस होता है।
प्राइवेट इंश्योरेंस वाले
अगर आप लोगों के पास प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है, तो आप आयुष्मान 70+ योजना का फायदा उठा सकते हैं। यानी दोनों का फायदा मिल सकता है।
सरकारी स्कीम वाले (CGHS/ECHS)
इन बुजुर्गों को अपनी पसंद का ऑप्शन मिलेगा। वह चाहे तो अपनी पुरानी CGHS/ECHS स्कीम में रह सकते हैं या उसे छोड़कर आयुष्मान PM-JAY में आ सकते हैं। दोनों स्कीम का फायदा एक साथ नहीं लिया जा सकता है।
किन बीमारियों का होगा फ्री इलाज?
आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्गों से जुड़ी लगभग सभी गंभीर बीमारियों का इलाज 100% होता है। इसमें शामिल हैं:
- हार्ट सर्जरी (स्टेंट/बायपास)
- कैंसर का इलाज (कीमोथेरेपी/रेडियोथेरेपी)
- घुटने बदलना (नी रिप्लेसमेंट)
- मोतियाबिंद/आंखों का ऑपरेशन
- किडनी डायलिसिस
- ICU का खर्च और दवाइयां