Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana 2026: Har Mahine ₹3000 Pension, Eligibility Aur Fayde
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क्या है
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना भारत सरकार की पेंशन योजना है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो असंगठित सेक्टर में काम करते हैं। इस योजना में 18 साल से 40 साल तक के लोग शामिल हो सकते हैं। इस योजना में हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करना होता है और इसके साथ सरकार भी अपनी तरफ से पैसे जमा करती है। जब व्यक्ति की उम्र 60 साल हो जाती है तो उस व्यक्ति को हर महीने 3000 की पेंशन मिलती है। इससे बुढ़ापे में अपने खर्च के लिए पैसे की मदद मिलती है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का मकसद (Objective)
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में काम करने वाले लोगों को बुढ़ापे में पेंशन मिलती है, जिससे वह अपना खर्चा आसानी से चला सके।
इस योजना में 60 साल से ज्यादा की उम्र होने के बाद उस व्यक्ति को ₹3000 हर महीने मिलते हैं। बुढ़ापे में पैसों की कमी की परेशानी कम हो सके और वह अपना खर्चा आसानी से चला सके।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की अहम तारीखें (Important Dates)
- योजना शुरू: साल 2019
- Apply करना: हमेशा खुला है
- Last Date: कोई Last Date नहीं है
- पेंशन शुरू: 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की अहलियत (Eligibility)
- इस योजना का फायदा उठाने के लिए यह शर्तें पूरी होना जरूरी है।
- आप असंगठित सेक्टर में काम करने वाले मजदूर होना जरूरी है।
- आपकी उम्र 18 साल से लेकर 40 साल तक होनी चाहिए।
- आपकी महीने की इनकम ₹15,000 या उससे कम होनी चाहिए।
- आप लोगों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है।
- आपके पास बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
- आप EPFO, ESIC या NPS के मेंबर नहीं होने चाहिए।
- आप इनकम टैक्स नहीं भरते होने चाहिए।
- आप सरकारी नौकरी में नहीं होने चाहिए और ना ही आप पेंशन ले रहे हों।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे (Benefits)
60 साल की उम्र होने के बाद ₹3000 महीने की पेंशन।
मजदूर जितना पैसा जमा करता है, सरकार भी उतना पैसा जमा करती है।
हर महीने कम से कम ₹55 से लेकर ₹200 जमा करना पड़ता है।
सेफ पेंशन योजना एक सुरक्षित और अपनी मर्जी से जॉइन करने वाली योजना है।
पति या पत्नी को 50% पेंशन योजना लेने वाले व्यक्ति की मौत होने पर उसके पति या पत्नी को पेंशन मिलती है।
मजदूर के लिए मदद यह योजना असंगठित सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों को बूढ़ा होने के बाद फाइनेंशियल मदद मिलती है।
फ्यूचर के लिए मदद इससे बुढ़ापे में पैसों की मदद मिलती है और फ्यूचर की टेंशन कम हो सकती है।
प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
| ✓🆔 आधार कार्ड (अनिवार्य) | |
| ✓🏦 बैंक पासबुक (खाता संख्या व IFSC सहित) | |
| ✓📱 मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) | |
| ✓📸 पासपोर्ट साइज फोटो | |
| ✓🧾 आय प्रमाण (जहाँ आवश्यक हो) | |
| ✓👨👩👧 नामांकन विवरण (Nominee Details) |